Haryana News

Delhi Flood LIVE: बाढ़ के पानी में फंसे कई वाहन, सामान छोड़कर नहीं जाना चाहते लोग; दौरे पर निकले

 | 
Delhi Flood LIVE: बाढ़ के पानी में फंसे कई वाहन, सामान छोड़कर नहीं जाना चाहते लोग; दौरे पर निकले
DCPDelhi Flood LIVE:राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली रेल ब्रिज पर सुबह 6 बजे जल स्तर 208.41 पर पहुंच गया। वहीं दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है  और सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से घर छोड़ने की अपील की है। इस बार यमुना के जल स्तर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में लोगों ने शिविरों और फ्लाइओवर के नीचे आसरा लिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को ही कई इलाकों में धारा -144 लागू कर दी थी। दो दिन में दिल्ली में ज्यादा बारिश नहीं हुई है लेकिन यह अधिकांश पानी हिमाचल और हरियाणा से आ रहा है। बाढ़ के हालात को देखते हुए ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा बाहरी वाहनों की आवाजाही पर आंशिक रोक लगाई गई है। दिल्ली के वीवीआईपी इलाके तक पानी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल का घर भी इससे अछूता नहीं है