Haryana News

22 लाख की रोलेक्स घड़ी, मुंबई में 4 फ्लैट; आर्यन खान को गिरफ्तार वाले समीर वानखेड़े की संपत्ति पर सवाल

 | 
22 लाख की रोलेक्स घड़ी, मुंबई में 4 फ्लैट; आर्यन खान को गिरफ्तार वाले समीर वानखेड़े की संपत्ति पर सवाल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने वाले एनसीबी के पूर्व अधिकारी को लेकर अब रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब जो नई जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, वानखेड़े ने अपने परिवार के साथ कई विदेश यात्राएं की थीं। इसके अलावा उनके पास आय से अधिक संपत्ति थे। फिलहाल वह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच का सामना कर रहे हैं। जांच एजेंसी ने समीर वानखेड़े और कुछ अन्य लोगों पर शाहरुख खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। उन्हें यह धमकी दी गई थी कि अगर पैसे नहीं मिलेंगे तो ड्रग केस में आर्यन खान को फंसा दिया जाएगा।

वहीं, एनसीबी के सतर्कता विभाग की रिपोर्ट का कहना है कि आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के नाम आखिरी समय में जोड़ा गया। इस लिस्ट से कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी हटाए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि छापे के दौरान एक संदिग्ध के पास से रोलिंग पेपर बरामद होने के बावजूद उसे जाने दिया गया।

CCTV फुटेज खराब
जांच एजेंसी के द्वारा इकत्रित किए गए एनसीबी कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज खराब हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस रात आर्यन खान को एनसीबी कार्यालय लाया गया उस रात की डीवीआर और हार्ड कॉपी एनसीबी की मुंबई टीम द्वारा जमा कराई गई थी, वह अलग थी।

इन 6 देशों की यात्रा
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2017 से 2021 तक यानी पांच वर्षों में समीर वानखेड़े ने अपने परिवार के साथ छह विदेश यात्राएं कीं। वे यूके, आयरलैंड, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका और मालदीव गए। यहां उन्होंने 55 दिन गुजारे थे। लेकिन उन्होंने दावा किया है कि केवल 8.75 लाख रुपये खर्च किए। आपको बता दें कि इतने पैसे सिर्फ फ्लाइट टिकट पर ही खर्च हो जाएंगे।

22 लाख की घड़ी 17 लाख में खरीदी
रिपोर्ट में समीर वानखेड़े की महंगी घड़ियों और अन्य संपत्ति का भी उल्लेख किया गया है। यह उनकी आय से अधिक संपत्ति का हिस्सा है। वानखेड़े के पास एक एक रोलेक्स घड़ी भी है। उन्हें यह एमआरपी से बहुत कम कीमत पर बेची गई थी। घड़ी की कीमत 22 लाख रुपये है, लेकिन उन्होंने इसे 17 लाख में खरीदा था।  उनके पास मुंबई में चार फ्लैट और वाशिम में 41,688 एकड़ जमीन भी है।

वानखेड़े के पास 5 फ्लैट
समीर वानखेड़े ने दावा किया है कि उन्होंने गोरेगांव में पांचवें फ्लैट पर 82.8 लाख रुपये खर्च किए, जिसकी कीमत 2.45 करोड़ रुपये है। उनके और उनकी पत्नी द्वारा शादी से पहले 1.25 करोड़ रुपये में खरीदे गए एक फ्लैट का भी उल्लेख है। वहीं, वानखेड़े और उनकी पत्नी के आयकर रिटर्न से पता चलता है कि उनकी वार्षिक आय 45,61,460 है।