HSSC CET: ग्रुप-डी भर्ती 13 हजार से अधिक पदों के लिए 1072 सेंटर्स पर होगा सीईटी परीक्षा, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

CET GROUP D: हरियाणा में ग्रुप-डी के लिए होने वाला कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 18 जिलों में लिया जाएगा। इसके लिए हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन की ओर से 1072 सेंटर बनाए गए हैं। इनपर एक समय में 3.47 लाख से अधिक युवा परीक्षा दे सकेंगे। सबसे अधिक 107 सेंटर फरीदाबाद में बनाए गए हैं, जबकि चंडीगढ़ में 145 सेंटर तैयार किए गए हैं। इन सेंटरों को अंतिम रूप दिया जाना है। आयोग की टीमों ने पिछले दिनों सभी जिलों का दौरा किया था, जहां से इन सेंटरों की पूरी डिटेल जुटाई गई थी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि ग्रुप-डी के सीईटी को एनटीए लेगा। इस संदर्भ में बैठक हो चुकी है। आयोग के अनुसार 31 दिसंबर से पहले इन पदों पर ज्वाइनिंग देने की तैयारी है।
अपना एग्जाम सेंटर स्टेटस करे चेक- क्लिक करे
किस जिले में कितने होंगे सेंटर व कितनी क्षमता
जिला | सेंटर | क्षमता |
चंडीगढ़ | 145 | 41,854 |
गुड़गांव | 75 | 34,450 |
पंचकूला | 52 | 12,819 |
पानीपत | 51 | 18,660 |
फरीदाबाद | 107 | 34,450 |
फतेहाबाद | 49 | 14,212 |
नारनौल | 46 | 20,800 |
यमुनानगर | 71 | 20,978 |
सोनीपत | 45 | 17,294 |
भिवानी | 37 | 13,686 |
करनाल | 64 | 24,610 |
पलवल | 34 | 11,070 |
सिरसा | 60 | 16,373 |
रेवाड़ी | 25 | 8,584 |
कैथल | 34 | 10,669 |
कुरुक्षेत्र | 64 | 20,155 |
हिसार | 59 | 21,443 |
अम्बाला | 54 | 16,826 |
कुल | 1072 | 3,47,869 |
सुबह और शाम की शिफ्टों में होगी परीक्षा एचएसएससी द्वारा 13 हजार से अधिक पदों के लिए 21 और 22 अक्टूबर को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह सुबह और शाम की शिफ्टों में होगा। इसके बाद इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। परीक्षा के बाद जब मैरिट बनाई जाएगी, तब ग्रुप-डी के टेस्ट में पास होने वाले युवाओं के नंबरों में 5 अंक जोड़े जाएंगे। यह अंक सामाजिक-आर्थिक आधार के होंगे। फिर इन अंकों को लेकर जांच कराई जाएगी, ताकि पात्र युवाओं को ही लाभ मिल सके।
अपना एडमिट कार्ड यहाँ से करे download- क्लिक करे
सरकारी योजना की जानकारी के लिए ज्वाइन करे WHATsApp ग्रुप- क्लिक करे