Haryana News

Haryana BPL Card :CM ने दिया धारको को दिया बड़ा तोफहा, हर महीने मिलेगी 2 किलो चीनी सस्ते दामो पर जाने पूरी खबर...

 | 
Haryana BPL Card :CM ने दिया धारको को  बड़ा तोफहा,  हर महीने मिलेगी 2 किलो चीनी सस्ते दामो पर जाने पूरी खबर...

Haryana BPL Card : गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के परिवारों के लिए सरकार ने राशन की एक नई योजना शुरू की है। जिसके तहत राज्य सरकार ने 11.31 लाख बीपीएल परिवारों, जिसमें एएवाई परिवार भी शामिल हैं को हर महीने 13 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से एक किलोग्राम चीनी प्रदान करने का निर्णय लिया है।  इसके अतिरिक्त, इन परिवारों को हर महीने 20 रुपए प्रति लीटर की दर से हैफेड का एक लीटर सरसों का तेल भी प्रदान किया जाएगा। ये निर्णय 1 जनवरी, 2018 से लागू होंगे। 

 

अभी हाल में प्रदेश में करीब 2.63 लाख एएवाई परिवारों को एक किलोग्राम चीनी उपलब्ध करवाई जा रही है। लेकिन इसके बाद 8.68 लाख बीपीएल परिवारों को भी एक किलोग्राम चीनी मिलनी शुरू हो जाएगी। लाभार्थी परिवारों को चीनी 13 रुपए प्रति किलोग्राम और सरसों का तेल 20 रुपए प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा। वहीं शेष राशि सब्सिडी के रूप में राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।  

 

सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मिड-डे-मील स्कीम और समेकित बाल विकास योजना के तहत पहले चरण में हैफेड फ्लोर मिल तरवाड़ी, करनाल के माध्यम से आवश्यक विटामिनों और खनिजों  से भरपूर गेहूं का आटा प्रदान किया जाएगा। हैफेड को पौष्टिक गेहूं के आटे की आपूर्ति करते समय निर्धारित मानकों का अनुपालन करने और समस्त राज्य की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बाजार में केवल पैक बंद पौष्टिक सरसों के तेल की बिक्री भी सुनिश्चित की जाएगी।