Haryana News

हरियाणा के करनाल में RTO सुभाष चंद्र को भ्रष्टाचार के आरोप विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार, 66.93 लाख कैश पकड़ा

 | 
हरियाणा के करनाल में RTO सुभाष चंद्र को भ्रष्टाचार के आरोप विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार, 66.93 लाख कैश पकड़ा

हरियाणा के करनाल में RTO सुभाष चंद्र को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने RTO से रिश्वत के 30 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। RTO ने अवैध वसूली के लिए 4 एजेंट छोड़ रखे थे। आरोपी ओवरलोड वाहन चालकों से अवैध वसूली किया करते थे। इस मामले में 4 आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि RTO सुभाष चंद्र को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

3 एजेंटों को यमुनानगर से किया था गिरफ्तार

बता दें कि बीती 8 अक्टूबर को करनाल विजिलेंस ने यमुनानगर से फर्जी RTO के अधिकारी बनकर आरोपी अंकित गर्ग, नीरज गुलाटी व मानिक उर्फ लवली को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों के कब्जे से 3 लाख रुपए बरामद किए थे। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने एक अन्य आरोपी संदीप उर्फ सोनू जो RTO का दलाल था उसे 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।


दलाल ने बताए सारे राज

रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों ने जिसके कहे पर वह काम करते थे उसका नाम बताया। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया जो RTO व एजेंटों के बीच दलाली का काम करता था। चौथे आरोपी संदीप उर्फ सोनू के तार RTO सुभाष चंद्र से जुड़े हुए पाए गए। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे भी रिमांड पर लिया गया। जहां आरोपी ने RTO के पूरे राज को उगला और चारों आरोपियों से 33 लाख 93 हजार रुपए वाहन चालकों से अवैध तरीके से वसूले गए रुपए बरामद किए गए।

रिमांड दौरान यह हुआ खुलासा

विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया के जब पहले तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया गया तो तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह ट्रक चालकों रिश्वत के नौ से 15 हजार रुपये लेते थे। हरियाणा राज्य के नंबर के ट्रक से नौ हजार और बाहरी राज्य के ट्रक से 15 हजार लेते थे। इसकी एवज में वह दलाल संदीप के माध्यम से RTO को आधी रकम देते थे।


शनिवार देर शाम को किया RTO को गिरफ्तार, बरामद किए 30 लाख रुपए

विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि सबूतों के बिनाह पर शनिवार देर शाम को RTO करनाल सुभाष चंद्र जिसके पास यमुनानगर का भी चार्ज उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई तो उसके कब्जे से 30 लाख रुपए बरामद किए गए। अब तक सभी आरोपियों से 66 लाख 93 हजार रुपए बरामद किए गए है।

आज करेंगे अदालत में पेश

विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि आज आरोपी RTO सुभाष चंद्र को अदालत में पेश किया जाएगा। RTO से और गहनता से पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी और भी कई भ्रष्टाचार के मामले उजागर कर सकता है। इस खेल में और कौन कौन अधिकारी व कर्मचारी शामिल है इसको लेकर भी आरोपी से रिमांड मिलने के बाद गहनता से पूछताछ की जाएगी।