Super Mom Winner: हिसार की मजदूर माँ ने जीता DID सुपर मॉम का खिताब, ट्रॉफी संग मिला इतने लाखों का ईनाम

वर्षा को मिली ट्रॉफी
हरियाणा के हांसी में कभी मजदूरी का काम करने वाली एक मां ने आज अपने हाथ में ट्रॉफी उठा ली. वर्षा (DID Super Mom Winner Varsha) ने हर एपिसोड में पूरी शिद्दत के साथ परफॉर्म किया और उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा हर मोड़ पर उन्हें गाइड कर रही थीं जिसकी बदौलत वो ये सीजन जीत पाईं.
Jo badal de logon ki soch aur likhe apni kaamyaabi se ek naya itihaas, wahi Super Mom badhti hai #RaceToFinale ki ore. 💪 Dekhiye #SuperMomVarshaBumra aur #VartikaJha ki amazing performance, #DIDSuperMoms mein, Sat-Sun, raat 9 baje, sirf #ZeeTV par aur#ZEE5 App par. pic.twitter.com/1h04dfRgD0
— ZeeTV (@ZeeTV) September 18, 2022
10 लाख रुपए भी मिले
ट्रॉफी के साथ वर्षा ने 10 लाख रूपए की राशि भी अपने नाम की है. इसके अलावा उन्हें कई असाइनमेंट भी मिलने वाले हैं. दर्शकों ने वर्षा को जमकर सपोर्ट किया और झोली भरकर वोट दिए. वर्षा के पति नितिन मंडी में मजदूरी का करते हैं. अपने पति का सपोर्ट ही था जो वो इस मुकाम पर पहुंची. बता दें कि वर्षा ने किसी तरह की डांस ट्रेनिंग नहीं ली है. मजदूरी के बाद घर लौटकर वर्षा यूट्यूब से अपनी डांस की प्रैक्टिस करती थी.
Har chunauti ko karke paar, #SuperMomVarshaBumra ban gayi hain India ki DID Super Mom! 🏆#DIDSuperMomsWinner #ZeeTV #DIDSuperMoms pic.twitter.com/93lsPSJOuK
— ZeeTV (@ZeeTV) September 25, 2022
पांच साल का है बेटा
वर्षा ने 2015 में नितिन से शादी की. उनका बेटा गरिशन अभी 5 साल का है. अपने बेटे की परवरिश के लिए वर्षा ने मजदूरी चुनी. डांस के लिए बचपन का जो प्यार था वो शादी के बाद भी बरकरार रहा. उनके पति ने भी वर्षा के इस सफर में उनका साथ दिया.