Haryana Roadways Bus Extra Fare: हरियाणा से चंडीगढ़ जाने और वापस के लिए रोडवेज बसों में नहीं देना होगा एक्सट्रा किराया, जाने क्यों

हरियाणा से चंडीगढ़ से आने और जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है जी हां अब यात्रियों को ज्यादा किराया नहीं देना पड़ेगा। दरअसल जीरकपुर में निर्माणाधीन पुल अब बनकर तैयार है। जिसके चलते चंडीगढ़ से आने वाली बसें सीधे जीरकपुर से होकर आ रही है। इस वजह से यात्रियों का किराया और समय दोनो बचेगा।
जिसके चलते बस यात्रियों से वापसी आते समय जींद तक 255 रुपये किराया लिया जाता था। जबकि जब बस जींद से चंडीगढ़ जाती थी तो बस जीरकपुर से सीधे चंडीगढ़ जाती थी। इस कारण जींद से चंडीगढ़ जाते समय यात्रियों को निर्धारित 240 रुपये किराया लिया जाता था। इस पुल का निर्माण लगभग डेढ़ साल में हुआ है। ऐसे में यात्रियों को डेढ़ साल बाद राहत मिली है। अब यात्रियों को जींद-चंडीगढ़ से आते व जाते समय निर्धारित किराया 240 रुपये ही लिया जाएगा।
प्रतिदिन आठ से अधिक बसें चलती हैं जींद-चंडीगढ़ रूट पर
जींद से चंडीगढ़ की दूरी 200 किलोमीटर है। जींद से चंडीगढ़ रूट पर आठ से अधिक बस चलती हैं। जिसमें हर दिन एक हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। जींद से चलकर बस कैथल, पेहवा व अंबाला होते हुए चंडीगढ़ जाती है। इसमें शुक्रवार व सोमवार को चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। क्योंकि जींद से काफी संख्या में लोग चंडीगढ़ में सरकारी व निजी विभाग में नौकरी करते हैं।
वापसी में यात्रियों से लिया जाएगा निर्धारित किराया
जींद डिपो के महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने बताया कि जब जीरकपुर में पुल का निर्माण कार्य चला हुआ था तो वापसी में बस को पंचकूला होकर आना पड़ता था। जबकि जींद से चंडीगढ़ का किराया 240 रुपये है। अब पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तो यात्रियों से आते व जाते समय एक जैसा किराया किराया लिया जाएगा। जीरकपुर में पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके चलते अब चंडीगढ़ से वापस आने वाली बसें जीरकपुर से सीधे आ रही हैं।