Haryana News

Hariyana Panachayat Election: हरियाणा में शुरू हुआ पहले चरण का मतदान, सुबह 7 बजे से शुरू हुई पोलिंग

 | 
Hariyana Panachayat Election: हरियाणा में शुरू हुआ पहले चरण का मतदान, सुबह 7 बजे से शुरू हुई पोलिंग

पहले चरण में शामिल जिले हैं-भिवानी,झज्जर,जींद,कैथल,महेंद्रगढ़,नूह,पंचकुला, पानीपत और यमुनानगर। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे से शुरू हुई पोलिंग शाम के 6 बजे तक जारी रहेगी।

 

बुधवार को हरियाणा के 9 जिलों में पंच और सरपंच चुनने के लिए पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों में आज 9 जिलों में मतदान चल रहा है। पहले चरण में शामिल जिले हैं-भिवानी,झज्जर,जींद,कैथल,महेंद्रगढ़,नूह,पंचकुला, पानीपत और यमुनानगर। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे से शुरू हुई पोलिंग शाम के 6 बजे तक जारी रहेगी। बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए सुबह से लाइन में लगे हैं। पहले दो घंटे में 7.5 प्रतिशत मतदान हो चुका है।


पहले चरण में 49 लाख से ज्यादा वोटर
हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने मंगलवार को बताया कि, 2 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान में 9 जिलों के 2,607 सरपंच और 25,968 पंच चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि, मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ पर पानी, बिजली की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। धनपत सिंह के अनुसार राज्य के 9 जिलों में 49 लाख से ज्यादा मतदाता हैं और 6,019 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

 

चुने जाएंगे 61,993 पंच

राज्य में 6,220 ग्राम पंचायत हैं जहां 61,993 पंच और 6,220 सरपंच चुने जाएंगे। सभी चरणों के मतदान के अंत में परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति का परिणा तीनों चरणों के मतदान के बाद 27 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 


कब होंगे दूसरे और तीसरे चरण के मतदान?

दूसरे चरण में, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान 9 नवंबर को होगा, जबकि पंच और सरपंच के लिए दूसरे चरण का मतदान 12 नवंबर को होगा। दूसरे चरण में भी 9 जिलों के लिए मतदान होगा जिसमें अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, और सोनीपत जिले शामिल हैं। तीसरे चरण के मतदान में बचे हुए जिलों में मतदान किया जाएगा जिसमें हिसार,पलवल,फरीदाबाद, और फतेहाबाद शामिल हैं। तीसरे चरण के जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए चुनाव 22 नवंबर को होंगे और पंच, सरपंच के लिए तीसरे चरण का मतदान 25 नवंबर को होगा।