हरियाणा चुनाव आयोग के फैसले ने किया हैरान, UP की EVM वापस भेजी,गुजरात से मंगाई 10 हजार EVM

इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव भी नहीं हैं तो EVM वापस क्यों भेजी गई। वहीं गुजरात में जल्द विधानसभा चुनाव की संभावना है। इसके बावजूद वहां से EVM क्यों मंगाई गई?। हालांकि इसको लेकर आयोग के अधिकारी खुले तौर पर कुछ भी नहीं कह रहे हैं।
पहले चरण में 9 जिलों में चुनाव
हरियाणा में 3 चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के 9 जिलों में 70 हजार EVM इस्तेमाल होंगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए EVM से वोटिंग होगी। पंच और सरपंच के चुनाव में बैलेट पेपर का ही इस्तेमाल होगा।
5000 EVM रहेंगी रिजर्व
राज्य में वोटिंग के दौरान 5000 EVM रिजर्व रखी जाएंगी। सूबे की 22 जिला परिषद, 143 पंचायत समितियों के पदों पर वोटिंग होगी। इनमें 6,220 ग्राम पंचायतें हैं। पहले चरण की वोटिंग 30 अक्टूबर रविवार और 2 नवंबर बुधवार को शुरू होगी। सुबह सात बजे से वोटिंग की शुरुआत होगी जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
1.20 करोड़ मतदाता करेंगे वोट
हरियाणा में कुल 22 जिले हैं। इनमें ब्लॉक, ग्राम पंचायतें, पंच, पंचायत समिति, जिला परिषद की कुल 71682 सीटों पर चुनाव होना है। इन सीटों के लिए 12043073 मतदाता वोटिंग करेंगे। वोटिंग के लिए 14637 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।