हरियाणा के सोनीपत में किसान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत भांजे ने भागकर बचाई जान
Jan 14, 2023, 20:25 IST
| 
किसान को पांच-छह गोलियां मारी गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके भांजे विनोद ने भाग कर जान बचाई। दो हमलावर बाइक पर आए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
गोहाना के गांव रभड़ा में खेत में गए किसान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी गई। किसान को पांच-छह गोलियां मारी गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके भांजे विनोद ने भाग कर जान बचाई। दो हमलावर बाइक पर आए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।