Haryana News

YRKKH 26 April: अभिमन्यु को ओपन चैलेंज देगी अक्षरा, अभीर के लिए हर हद पार करेगा अभि

 | 
YRKKH 26 April: अभिमन्यु को ओपन चैलेंज देगी अक्षरा, अभीर के लिए हर हद पार करेगा अभि

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज वाले एपिसोड में खूब ड्रामा दिखाया जाने वाला है। दरअसल, अभिमन्यु के सामने अभीर का सच आ गया है। अब वह अभीर को अपने पास रखने के लिए हर हद पार करने के लिए तैयार है। ऐसे में अक्षरा ने भी अपनी कमर कस ली है। उसने अभिमन्यु को ओपन चैलेंज दे दिया है। पढ़िए आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का पूरा रिटन अपडेट।

हॉस्पिटल के बाहर होगा तमाशा
बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिनव, अभिमन्यु से बात करने जाता है। आज के एपिसोड की शुरुआत यहीं से होगी। अभिनव और अभिमन्यु अस्पताल के बाहर तमाशा करेंगे। एक तरफ अभिनव, अभिमन्यु को ये यकीन दिलाने की कोशिश करेगा कि उसका इरादा एक बाप से उसके बेटे को दूर रखने का नहीं था। वहीं दूसरी तरफ, अभिमन्यु यह साफ कर देगा कि वह सिर्फ अभीर की सर्जरी तक का इंतजार कर रहा है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अक्षरा और आरोही, अभिमन्यु और अभिनव की बातें सुन लेती हैं।

अक्षरा को समझाएगा अभिनव
एक तरफ, आरोही ये सोचकर परेशान हो जाती है कि अभिमन्यु को अभीर का सच पता चल गया है तो अब उसकी बेटी रूही का क्या होगा। वहीं दूसरी तरफ, अक्षरा भड़क जाती है। अक्षरा, अभिनव से कहती है कि वह ये नफरत और ये ताने डिजर्व नहीं करता है। वहीं अभिनव, अक्षरा को समझाता है कि अभिमन्यु दर्द में है इसलिए वह दूसरों को भी दर्द दे रहा है। लेकिन, अक्षरा नहीं मानती है। वह कहती है कि दर्द में है इसका ये मतलब नहीं की उसको बदतमीजी करने का हक मिल गया है।

अभिमन्यु से सवाल करेगी रूही
सीरियल में आगे दिखाया जाता है कि मंजरी और रूही, आरोही से मिलने हॉस्पिटल आते हैं। आरोही, रूही को अभिमन्यु के पास लेकर जाती है। रूही रोते हुए अभिमन्यु से शादी न करने की वजह पूछती है। तब अभिमन्यु अपनी रूही को समझाता है कि वह सिर्फ और सिर्फ अभीर की हेल्थ की वजह से शादी नहीं कर रहा है। रूही, अभिमन्यु की बात समझ जाती है और रोना बंद कर देती है। लेकिन, आरोही के मन में अब भी काफी सवाल होते हैं।

अभिमन्यु से बहस करेगी अक्षरा
आगे दिखाया जाता है कि अक्षरा अपने बेटे अभीर के बर्थडे की शॉपिंग करने निकलती है। जब वह शॉपिंग करके वापस घर जा रही होती है तब बारिश शुरू हो जाती है। अक्षरा सामान की वजह से एक स्टैंड के नीचे खड़ी हो जाती है। इत्तेफाक से अभिमन्यु भी बारिश की वजह से वहीं आ जाता है। अभिमन्यु, अक्षरा को देख भावुक हो जाता है। वह उससे पूछता है, "तुम क्या चाहती हो? क्या मैं अपने बेटे को भूल जाऊं? पहले जैसा ही हो जाऊं।" इस पर अक्षरा कहती है, "मुझे नहीं पता कि तुम्हें क्या करना है। तुम्हें जो करना है करो। लेकिन, मैं यह बता दूं कि मैंने और अभिनव ने कसौली में अपनी एक छोटी सी दुनिया बसाई थी जिसे तुमने आकर खराब कर दिया।" इस दौरान दोनों के बीच काफी बहसबाजी होती है और अंत में अभिमन्यु साफ साफ कह देता है कि वह अभीर से दूर नहीं रहेगा। वहीं अक्षरा भी उसे ओपन चैलेंज दे देती है।