Haryana News

YRKKH 12th May: अभीर करेगा अभिमन्यु और अभिनव की तुलना, हैरान रह जाएगी अक्षरा

 | 
YRKKH 12th May: अभीर करेगा अभिमन्यु और अभिनव की तुलना, हैरान रह जाएगी अक्षरा

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का आज का एपिसोड काफी मजेदार होगा। एक तरफ, अभिमन्यु अपने बेटे अभीर के साथ वक्त बिताएगा। वहीं दूसरी तरफ, अक्षरा और अभिनव नई शुरुआत करेंगे। हालांकि, ट्विस्ट तब आएगा जब अभीर, अभिमन्यु और अभिनव की तुलना करने लगेगा। वह अनजाने में ही सही लेकिन, अभिनव को ये सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या वह उसकी परवरिश करने लायक है? पढ़िए आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट।

दीदा के हाथों से हलवा खाएगा अभीर
एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि लॉयर्स की मीटिंग के बाद अभिमन्यु, गोयनका हाउस पहुंचेगा। अभिमन्यु को देख हर कोई हैरान रह जाएगा। अभिमन्यु बिना कोई तमाशा किए अक्षरा और अभिनव से बात करेगा। वह कहेगा कि उसे अभीर से मिलने की इजाजत चाहिए। हैरानी तब होगी जब अक्षरा, अभिमन्यु को इजाजत दे देगी। अभिमन्यु, अभीर को अपने साथ बिड़ला हाउस ले जाएगा। वहीं बड़े पापा, अक्षरा से पूछेंगे कि कस्टडी केस के बीच उसने अभीर काे अभिमन्यु के साथ क्यों भेजा? अक्षर कहेगी कि उसने छह साल तक दोनों को अलग रखा लेकिन, अब वह सब कुछ सही तरीके से करना चाहती है।

अभिमन्यु पर भड़केगी रूही
अभीर काे देख मंजरी खुशी से झूम उठेगी। वह अभीर को अपने हाथों से हलवा खिलाएगी। वहीं, अभिमन्यु उसे अपने साथ अपने कमरे में ले जाएगा। इतना ही नहीं, वह अभीर के साथ मिलकर महादेव की पूजा भी करेगा। अभीर और अभिमन्यु को देख दर्शकों को अभिमन्यु और अक्षरा की याद आ जाएगी। लेकिन, बवाल तब होगा जब रूही, अभिमन्यु और अभीर को साथ देख लेगी। अभिमन्यु, रूही और अभीर की दोस्ती कराने की कोशिश करेगा। हालांकि, रूही अपने पॉपी को किसी के भी साथ शेयर करने के लिए तैयार नहीं होगी।

लॉ की पढ़ाई करेगी अक्षरा
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि एक तरफ, अक्षरा फिरसे जैम का बिजनेस शुरू करने की तैयारी करेगी। वहीं दूसरी तरफ, अभिनव उदयपुर में ड्राइविंग का काम करेगा। जब अभिनव को पता चलेगा कि अक्षरा जैम के ऑर्डर्स लेने की सोच रही है तब वह अक्षरा को लॉ की पढ़ाई पूरी करने के लिए मनाएगा। वह कहेगा कि आपको खुद लॉ के एग्जाम में पास होकर अभीर का केस लड़ना चाहिए। अक्षरा मान जाएगी। हालांकि, अभीर अनजाने में अभिनव का दिल तोड़ देगा। अभिनव की कार को देखने के बाद अभीर उसकी तुलना अभिमन्यु की कार से करने लगेगा। इतना ही नहीं, वह ये भी बताएगा कि अभिमन्यु का घर उसके कसौली वाले घर से कितना बड़ा और कितना आलीशान है। अभीर की बातें सुनने के बाद अभिनव का दिल टूट जाएगा। वह एक बार फिर ये सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि क्या सच में वह अभीर की परवरिश करने लायक है या नहीं