Haryana News

कर्ज चुकाते ही अडानी ग्रुप पर बढ़ा निवेशकों का भरोसा! कई कंपनियां अपर सर्किट पर

 | 
कर्ज चुकाते ही अडानी ग्रुप पर बढ़ा निवेशकों का भरोसा! कई कंपनियां अपर सर्किट पर

रविवार को अडानी ग्रुप की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया था कि समूह ने 2.65 अरब डॉलर के मार्जिन लिंक्ड शेयर बैक्ड लोन का भुगतान कर दिया है। इस खबर को निवेशकों ने आज हाथों-हाथ लिया है। अडानी ग्रुप की कई लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लग गया है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनियों के विषय में - 

1-अडानी एंटरप्राइजेज 

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर सुबह 10.20 बजे 2.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 1942.60 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा था। कंपनी बीएसई में आज 1902 रुपये पर ओपन हुई थी। 

2- अडानी पावर

इस कंपनी के शेयरों में सुबह 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया था। कंपनी के शेयरों में 8 मार्च से लगातार अपर सर्किट लग रहा है। बता दें, सुबह 10.25 मिनट पर अडानी पावर के एक शेयर का भाव 215.40 रुपये के लेवल पर था।

3- अडानी ट्रांसमिशन 

शेयर बाजार में इस कंपनी ने भी अच्छी शुरुआत की है। कंपनी के शेयर आज पर सर्किट पर हैं। बता दें, 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगने के बाद अडानी ट्रांसमिशन के एक शेयर का भाव 949 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। 


4- अडानी एनर्जी

निवेशकों का भरोसा जीतने में अडानी एनर्जी भी सफल रही है। कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की इस कंपनी के स्टॉक में 6 फरवरी से अपर सर्किट लग रहा है। 

5- अडानी टोटल गैस 

कर्ज चुकाने की खबर का असर अडानी टोटल गैस के शेयरों में भी दिख रहा है। 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगने के बाद कंपनी के शेयरों भाव 997.65 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। 


6- अडानी विल्मर 

पिछले कई दिनों की तेजी आज भी अडानी विल्मर बरकरार रखने में सफल रहा है। कंपनी के शेयर सुबह 10.30 बजे 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 454.65 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा था।