Haryana News

Bournvita पर इंफ्लुएंसर ने उठाए सवाल, कंपनी ने दी सफाई, लिया यह एक्शन

 | 
Bournvita पर इंफ्लुएंसर ने उठाए सवाल, कंपनी ने दी सफाई, लिया यह एक्शन

बच्चों के बीच लोकप्रिय कैडबरी बॉर्नविटा (Cadbury Bournvita) की मिठास को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बवाल की शुरुआत सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रेवंत हिमतसिंग्का के एक वीडियो से हुई। दरअसल, रेवंत हिमतसिंग्का ने एक वीडिये सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

वीडियो में क्या कहा गया: इस वीडियो में दावा किया गया था कि Bournvita में शुगर की मात्रा अधिक है, जो बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है। वीडियो के वायरल होने के बाद कंपनी की प्रतिक्रिया आई। कंपनी ने रेवंत हिमतसिंग्का के वीडियो को "अवैज्ञानिक" करार दिया। इसके साथ ही तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है। इसके साथ कंपनी ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को कानूनी नोटिस भेजा। इस एक्शन के बाद रेवंत हिमतसिंग्का ने  वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

रेवंत हिमतसिंग्का ने इंस्टाग्राम पर एक बयान पोस्ट किया, "मैंने भारत की सबसे बड़ी कानून फर्मों में से एक से कानूनी नोटिस प्राप्त करने के बाद सभी प्लेटफार्मों पर वीडियो को हटाने का फैसला किया है।" आपको बता दें कि शुगर को दो रूप में पहचाना जाता है- नेचुरल और एक्स्ट्रा शुगर। 

किसे कितनी है जरूरत: नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक एडल्ट को एक दिन में 30 ग्राम से अधिक शुगर नहीं लेनी चाहिए है। 7-10 वर्ष की आयु के बच्चों में प्रति दिन 24 ग्राम से अधिक शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, 4-6 वर्ष के बच्चों को प्रति दिन 19 ग्राम से अधिक शुगर का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। 

अमेरिका में 2020-2025 के आहार संबंधी दिशानिर्देश के मुताबिक 2 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी अमेरिकियों ने कुल कैलोरी के 10 प्रतिशत से कम शुगर की सीमा तय की है। 2000 कैलोरी/दिन के आहार के लिए, जो प्रतिदिन 200 कैलोरी या 50 ग्राम चीनी (लगभग 12 चम्मच चीनी) के सेवन को निर्धारित किया गया है।