Haryana News

Forbes List: गौतम अडानी के भाई विनोड अडानी के पास जानें कितनी है दौलत, कौन है भारत का सबसे कम उम्र का अरबपति

 | 
Forbes List: गौतम अडानी के भाई विनोड अडानी के पास जानें कितनी है दौलत, कौन है भारत का सबसे कम उम्र का अरबपति

Forbes List 2023: फोर्ब्स ने अरबपति 2023 की सूची जारी कर दी है। दुनिया के अरबपतियों में 24वें  नंबर पर आए अडानी (Adani) के बड़े भाई विनोद अडानी की संपत्ति लगभग 10 अरब डॉलर आंकी गई है, लेकिन उनके साइप्रस पासपोर्ट के कारण उन्हें भारतीय अरबपति के रूप में नहीं गिना जाता था। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे बड़े अमीर हैं।

अपनी अरबपति 2023 की सूची में फोर्ब्स ने कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयमैन मुकेश अंबानी अपने प्रतिद्वंद्वी गौतम अडानी के 24वें नंबर पर आने के बाद एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान फिर से हासिल कर लिया है। 83.4 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 65 वर्षीय अंबानी दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में नौवें स्थान पर हैं। इसमें LVMH के बर्नार्ड अरनॉल्ट प्रतिष्ठित सूची में सबसे ऊपर हैं।

ये हैं भारत के टॉप अरबपति
अडानी-अंबानी के बाद भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में शिव नादर ने अपना स्थान बरकरार रखा। नादर का नेटवर्थ एक साल पहले के मुकाबले 11 फीसद गिरकर 25.6 अरब डॉलर रह गया है। भारत के वैक्सीन किंग साइरस पूनावाला  देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपने स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ एक साल पहले के मुकाबले 7 फीसद गिरकर 22.6 अरब डॉलर रह गई है। लक्ष्मी मित्तल को नंबर 5 पर रखा गया था, इसके बाद ओपी जिंदल ग्रुप के मुखिया सावित्री जिंदल, सन फार्मा के दिलीप संघवी और राधाकिशन दमानी हैं। कुमार बिड़ला 9वें और उदय कोटक 10वें नंबर पर हैं।

निखिल कामथ सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति
नए अरबपतियों सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति 36 वर्षीय निखिल कामथ हैं, जिन्होंने अपने बड़े भाई नितिन कामथ के साथ डिस्काउंट ब्रोकरेज ज़ेरोधा की सह-स्थापना की। बेंगलुरू के इन भाइयों की संपत्ति क्रमश: 1.1 अरब डॉलर और 2.7 अरब डॉलर है। फोर्ब्स ने कहा, "फोर्ब्स की विश्व के अरबपतियों की 2023 की सूची में भारतीयों की रिकॉर्ड संख्या 169 है।  दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 2.1 ट्रिलियन डॉलर है, जो 2022 में 2.3 ट्रिलियन डॉलर से संयुक्त रूप से 200 बिलियन डॉलर कम है।"

दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति
दुनिया में सबसे कम उम्र के अरबपति क्लेमेंटे डेल वेक्चियो और किम जंग-यंग हैं। दोनों अभी 20 साल के भी नहीं हैं। दोनों किशोरों के पिता लियोनार्डो डेल वेक्चियो और किम जंग-जू की 2022 में मृत्यु हो गई और उन्होंने अपनी-अपनी कंपनियों में हिस्सेदारी छोड़ दी। डेल वेक्चियो मई में 19 साल के होंगे। अपने पिता की होल्डिंग कंपनी डेल्फ़िन के एक हिस्से से दौलत मिली है, जिसकी आईवियर विशाल लक्सोटिका (रे-बैन और सनग्लास हट जैसे ब्रांडों के लिए जाना जाता है) में हिस्सेदारी है।