Indian Army Admit Card: हिसार-जींद-सिरसा-फतेहाबाद आर्मी अग्निवीर खुली भर्ती के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहाँ देखें Direct Link

Army Agniveer Admit Card 2022: भारतीय सेना ने 04 अगस्त 2022 को भर्ती रैलियों के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित किया है। जिन उम्मीदवारों ने भारतीय सेना भर्ती रैलियों के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे 04 अगस्त 2022 के बाद लॉग इन कर सकते हैं और एडमिट कार्ड प्रिंटआउट ले सकते हैं जिसे वे रैली साइट पर ले जाएंगे।
रैली के लिए एडमिट कार्ड भी 04 अगस्त 2022 से पंजीकृत ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। भारतीय सेना अग्निपथ योजना के तहत पात्र उम्मीदवारों के लिए 12 अगस्त 2022 से 29 अगस्त 2022 तक हिसार सैन्य स्टेशन, हरियाणा में हिसार जिलों को चुनने वालों के लिए भर्ती रैलियों का आयोजन कर रही है। आइए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Indian Army Agniveer Admit Card 2022: इन स्टेप्स को करें फॉलो
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- अब 'Agnipath' सेक्शन में जाएं और वहां जाकर 'Log in/Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4- आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए और प्रिंटआउट लेना न भूलें।