Haryana News

स्वतंत्रता दिवस समारोह: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सीएम मनोहरलाल ओर रादौर में गृह मंत्री अनिल विज करेंगे ध्वजारोहण

 | 
स्वतंत्रता दिवस समारोह: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सीएम मनोहरलाल ओर रादौर में गृह मंत्री अनिल विज करेंगे ध्वजारोहण

Independence Day 2022 : आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रदेश में स्वतत्रंता दिवस समारोह (15 अगस्त, 2022) पूर्व वर्षों की भांति हर्षोल्लास, जोश और उत्साह एवं गौरवपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा। वहीं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल 15 अगस्त, 2022 को 'स्वतंत्रता दिवस' के अवसर पर अम्बाला कैंट में ध्वजारोहण करेंगें और 15 अगस्त, 2022 की शाम को हरियाणा राज भवन, चण्डीगढ में 'एट होम' होगा। उन्होंने बताया कि समालखा में मुख्यमंत्री, बहादुरगढ में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और रादौर में गृृह मंत्री अनिल विज ध्वजारोहण करेंगे।


विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा 15 अगस्त, 2022 को आयोजित समारोहों में ध्वजारोहण करने के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिला अंबाला के सब डिवीजन अंबाला सिटी में रेनू एस. फुलिया, नारायणगढ़ में श्री असीम गोयल और बराडा में घनश्याम दास अरोड़ा ध्वजारोहण करेंगें। जिला भिवानी में चौधरी धर्मवीर सिंह, तोशाम में सोमवीर सांगवान, सिवानी में लक्ष्मण नापा, लोहारू में देवेन्द्र सिंह बबली, जिला चरखी-दादरी में कमलेश ढांडा, बाढडा में घनश्याम सर्राफ, जिला फरीदाबाद में सत्यप्रकाश जरावता, बडखल में दीपक मंगला, बल्लभगढ में कृष्णपाल गुर्जर, जिला फतेहाबाद में गोपाल काण्डा, रतिया में बिशम्बर सिंह बाल्मिकी, टोहाना में ओपी यादव, जिला गुरुग्राम में नयनपाल रावत, मानेसर में डा. कमल गुप्ता, सोहना में प्रवीन डागर, पटौदी में सीताराम यादव, बादशाहपुर में राजेश नागर, जिला हिसार में ब्रिजेन्द्रा सिंह, हांसी में जे.पी. दलाल, बरवाला में राम कुमार गौतम, नारनौंद में विनोद भ्याना, जिला झज्जर में जनरल डी.पी. वत्स, बेरी में भूपेन्द्र सिंह हुडा, बादली में मोहन लाल बडोली में ध्वजोराहण करेंगें।

इसी प्रकार, जिला जींद में रमेश चंद्र कौशिक, नरवाना में अनूप धानक, सफीदों में महीपाल ढाण्डा, उचाना में धर्मपाल गोंदर, जिला कैथल में राम करण काला, गुहला में राम कुमार कश्यप, कलायत में विधानसभा के उपाध्यक्ष, जिला करनाल में संजय भाटिया, अंसध में विधानसभा के अध्यक्ष, घरौंडा में ईश्वर सिंह, इंद्री मेंसुभाष सुधा, जिला कुरूक्षेत्र के थानेसर में नायब सैनी, शाहबाद में रणधीर सिंह गोलन, पेहोवा में चौधरी रणजीत सिंह, लाडवा में हरविंद्र कल्याण, जिला महेन्द्रगढ के नारनौल में जगदीश नैयर, महेन्द्रगढ में कृष्ण लाल पंवार, कनीना में लक्ष्मण सिंह यादव, जिला नूंह में सुधीर सिंगला, फिरोजपुर झिरका में बनवारी लाल, पुन्हाना में अभय चौटाला, तावडू में मंडलायुक्त संजय जून, जिला पलवल में सीमा त्रिखा, होडल में मूलचंद शर्मा, जिला पंचकूला में प्रमोद विज, कालका में रतन लाल कटारिया, पानीपत में राम चंद्र जांगडा, रेवाडी में अभय सिंह यादव, बावल में राव इंद्रजीत सिंह, कोसली में राकेश दौलताबाद, रोहतक में अरविंद शर्मा, सांपला निर्मल रानी, महम कंवर पाल, सिरसा में दूडाराम, डबवाली में सुनीता दुग्गल, ऐलनाबाद में लीला राम गुर्जर, कालांवाली में जोगीराम सिहाग, जिला सोनीपत में कृृष्ण लाल मिढा, गोहाना में संदीप सिंह, गन्नौर में नैना चौटाला, खरखौदा में दीपेन्द्र हुडा, जिला यमुनानगर के जगाधरी में कार्तिकेय शर्मा और बिलासपुर में राम निवास ध्वजारोहण करेंगे।